रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लोअर बाजार से दो ट्रक प्रतिबंधित मांस जब्त, अवैध कारोबार का पर्दाफाश

News Saga Desk

रांची: राजधानी रांची में पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु मांस जब्त किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मांस से भरे दो ट्रक—एक बड़ा और एक छोटा—को कब्जे में लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित मांस लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की और मौके से दोनों ट्रक बरामद कर लिए।

बरामदगी के बाद पुलिस अब इस अवैध कारोबार में शामिल मुख्य सप्लायरों और नेटवर्क की पहचान में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि प्रतिबंधित मांस तस्करी के इस गिरोह का पूरा पर्दाफाश किया जा सके।

झारखंड में गोवंश वध पर प्रतिबंध

बता दें कि झारखंड में वर्ष 2005 से ही गोवंश की हत्या और उसके मांस के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध है। यह प्रतिबंध ‘झारखंड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005’ के तहत लागू है। इस कानून के बाद डोरंडा और कांटाटोली की वधशालाएं बंद कर दी गई थीं।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More