गोइलकेरा में गैराज में भीषण आग: 9 बाइक और लाखों की संपत्ति राख, पेट्रोल पंप के पास मचा हड़कंप

News Saga Desk

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में मंगलवार देर रात एक बाइक गैराज में भीषण आग लग गई। हादसे में गैराज में रखी 9 मोटरसाइकिलें और लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। यह घटना गोइलकेरा ग्रिड के पास स्थित पीटर ढाबा के बगल में हुई। गैराज का मालिक नमन बोदरा, जो आमझरन गांव के रहने वाले हैं, को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है ।घटना रात करीब सवा नौ बजे की है, जब पास के होटल में खाना खा रहे लोगों ने गैराज की ओर से उठता हुआ धुआं देखा। जब वे मौके पर पहुंचे तो गैराज में आग तेजी से फैल चुकी थी। तुरंत पुलिस, प्रशासन और गैराज मालिक को सूचना दी गई। बताया गया कि गैराज के अंदर मोबिल ऑयल के कार्टन, नए टायर, और बाइक पार्ट्स रखे हुए थे, जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचित किया, लेकिन चक्रधरपुर से दमकल वाहन के पहुंचने तक पूरा गैराज जल चुका था। आग की चपेट में आने से ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों को भी नुकसान पहुंचा, जिसके बाद एहतियातन गोइलकेरा बाजार क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। गैराज से करीब 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप होने की वजह से आग फैलने का खतरा बढ़ गया था। प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए पेट्रोल पंप के सभी वॉल्व बंद कराए, जबकि आसपास की दुकानों के लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले गए।

करीब रात 11 बजे दमकल टीम के मौके पर पहुंचने के बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पूरा गैराज और उसमें रखे वाहन एवं उपकरण स्वाहा हो चुके थे।

प्रशासन ने आग लगने के संभावित कारण की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More