News Saga Desk
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के तूफानी अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से राजस्थान ने मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बनाए रखी।
244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 58 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं रविंद्र जडेजा ने 21 रन देकर दो विकेट और नांद्रे बर्गर ने 26 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं।
हैदराबाद की तरफ से नितीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। इसके अलावा सलील अरोड़ा ने 35 और इशान किशन ने 33 रन की पारी खेली, लेकिन टीम मैच में कभी भी लक्ष्य के करीब पहुंचती नजर नहीं आई।
अब गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स अब 29 मई को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। यह मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना करेगी। गौरतलब है कि RCB ने पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
No Comment! Be the first one.