मोथा से फसल क्षति पर राज्य सरकार गंभीर, किसानों को मिलेगी राहत : दीपिका पांडे

NEWS SAGA DESK

रांची । झारखंड में मोथा (चक्रवाती प्रभाव) के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में फसल नुकसान की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। कई जिलों में धान, आलू और अन्य रबी फसलों पर प्रतिकूल मौसम का असर पड़ा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी बीच राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री दीपिका पांडे ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि सरकार किसानों की पीड़ा को भली-भांति समझती है और हर नुकसान की भरपाई के लिए प्रतिबद्ध है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंत्री ने लिखा की मोथा के कारण किसानों की मेहनत और पूरे सीजन की उम्मीदों पर चोट पहुंची है। सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। जहां भी नुकसान होगा, वहां राहत सुनिश्चित की जाएगी। किसानों का दर्द हमारा दर्द है। किसान सुरक्षित हैं तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत है, और यही हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि फसल क्षति के आकलन के लिए जमीनी स्तर पर टीमें तैनात कर दी गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक सर्वे शुरू हो चुका है और प्रभावित किसानों को जल्द राहत उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने साफ कहा है कि किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी ताकि उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित रह सके।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More