News Saga Desk
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात पूरी तरह शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने सांसद का स्वागत किया और राज्य एवं देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर संक्षिप्त बातचीत की। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा।
No Comment! Be the first one.