युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक: 18 महीने से अलग रह रहे थे; दिसंबर 2020 में हुई थी शादी

News Saga Desk

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया है। एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, मामले से परिचित एक वकील ने बताया गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हुईं, जिसमें दोनों सुबह 11:00 बजे से मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई के दौरान जज ने इस कपल को काउंसलिंग सेशन में शामिल होने का निर्देश दिया, जो करीब 45 मिनट तक चला। जज के पूछे जाने पर चहल और धनश्री दोनों ने पुष्टि की कि वे आपसी सहमति से तलाक चाहते हैं। बांद्रा फैमिली कोर्ट में चर्चा के बाद जज ने शाम 4:30 बजे आधिकारिक तौर पर तलाक को मंजूरी दे दी। युजवेंद्र और धनश्री की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी।

दोनों 18 महीने से अलग रह रहे थे

वकील ने यह भी खुलासा किया कि अंतिम फैसला लेने से पहले दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे। चहल और उनकी पत्नी धनश्री के तलाक की अफवाहें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही थीं। हालांकि, चहल और धनश्री का अभी तक ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

झलक दिखला जा-11 शो में लव स्टोरी सुनाई थी

धनश्री वर्मा ने झलक दिखला जा-11 के एक एपिसोड के दौरान युजवेंद्र चहल के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कैसे चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद धनश्री उन्हें डांस सिखाने के लिए राजी हो गईं। बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।


Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More