दिल्ली के साकेत में इमारत गिरने से हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन में 11 लोगों को बचाया गया

News Saga Desk

दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धूल का घना गुबार फैल गया। हादसे का मलबा पास में बने टिन शेड कैंटीन और कोचिंग सेंटर पर जा गिरा, जहां उस समय कई छात्र मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत गिरने से पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद कुछ ही सेकंड में पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए और एमसीडी की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव दल ने मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद ली। अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कुछ घायलों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

बिल्डिंग मालिक और निर्माण अनुमति की होगी जांच

हादसे के बाद पुलिस ने इमारत के स्वामित्व और निर्माण संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है। पुलिस यह भी जांच करेगी कि इमारत निर्माण के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद भवन मालिक और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा सोमवार से शुक्रवार के बीच कार्यालय समय में हुआ होता तो स्थिति कहीं अधिक भयावह हो सकती थी। प्रतिदिन इस व्यावसायिक इमारत में सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता था। एक निवासी के अनुसार सामान्य दिनों में करीब 300 से 400 लोग इस भवन में आते-जाते थे। शनिवार होने और शाम का समय होने के कारण अंदर लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी, जिससे बड़ा जनहानि टल गई।

दिल्ली में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

19 अप्रैल 2025 : दयालपुर के शक्ति विहार में बहुमंजिला इमारत ढही।

11 जुलाई 2025 : आजादपुर मंडी क्षेत्र में इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत।

12 जुलाई 2025 : वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई।

20 अगस्त 2025 : दरियागंज के सद्भावना पार्क के पास इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत।

13 सितंबर 2021 : मलकागंज क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना हुई थी।

समाचार लिखे जाने तक एनडीआरएफ, दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी थीं। प्रशासन ने कहा है कि मलबे में फंसे हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में हताहतों की संख्या को लेकर देर रात तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

Read More News

Bihar CM
मुख्यमंत्री ने बेली ब्रिज का बारीकी से लिया जायजा, राज्य को दी विकास योजनाओं की बड़ी सौगात

निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर पहुंचे। हवाई अड्डे...

झारखंड से अभिषेक बनर्जी को बुलावा! स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिया बेहतर इलाज का बड़ा प्रस्ताव

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से...

Read More