दिल्ली बिल्डिंग हादसा: MCD के दो इंजीनियर निलंबित, मृतकों की संख्या 4 पहुंची

News Saga Desk

सैद-उल-अजायब हादसे के बाद कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में दो इंजीनियर सस्पेंड

दिल्ली के सैद-उल-अजायब में इमारत ढहने के मामले में MCD ने दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई, जबकि घायलों का इलाज एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

दिल्ली के सैद-उल-अजायब इलाके में इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। एमसीडी के दक्षिण जोन के डिप्टी कमिश्नर ने जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग विभाग-II) अमन जैन और असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग विभाग-II) सुदेश सिंह चौहान को कर्तव्यों में लापरवाही और प्रभावी निगरानी नहीं रखने के आरोप में निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

सभी घायलों का एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

हादसे में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इमारत गिरने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इमारत में संचालित हो रहे थे कोचिंग सेंटर, कैफे और कार्यालय

शनिवार शाम सैदुलजाब के वेस्टर्न मार्ग स्थित यह बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। भवन में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कई कार्यालय संचालित हो रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय इसकी ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य भी चल रहा था।

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अनंत मित्तल के अनुसार, हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई और इसका एक हिस्सा पास स्थित टीन शेड वाली कैंटीन पर भी गिर गया, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र अक्सर आते-जाते थे।

पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), दिल्ली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), दिल्ली पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से पूरी रात बचाव अभियान चलाया।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए भारी मशीनों, हाइड्रोलिक कटर, विशेष कैमरों और खोजी कुत्तों की सहायता ली गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी फंसे लोगों का पता लगाए जाने के बाद बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया।

Read More News

Bihar CM
मुख्यमंत्री ने बेली ब्रिज का बारीकी से लिया जायजा, राज्य को दी विकास योजनाओं की बड़ी सौगात

निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर पहुंचे। हवाई अड्डे...

झारखंड से अभिषेक बनर्जी को बुलावा! स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिया बेहतर इलाज का बड़ा प्रस्ताव

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से...

Read More