News Saga Desk
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में दी गर्मी से बचने की सलाह, खिलाड़ियों को सराहा
PM Modi Mann Ki Baat 134th Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में देश के एथलीट्स की तारीफ की और भीषण गर्मी से बचाव के लिए आम पन्ना, लस्सी और सत्तू जैसे पारंपरिक देसी पेय अपनाने की सलाह दी।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 134वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में पीएम मोदी ने खेल के मैदान में तिरंगा लहराने वाले युवा खिलाड़ियों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर चिंता जताई और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की।
खेल जगत में युवाओं का डंका अनुशासन और मेहनत की तारीफ
प्रधानमंत्री ने हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बनाने वाले देश के युवा एथलीट्स की जमकर हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और कड़े अनुशासन का परिणाम है। पीएम ने युवाओं को इसी तरह देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
भीषण गर्मी से पीएम मोदी ने दी सतर्क रहने की सलाह
देश के विभिन्न राज्यों में जारी हीटवेव (भीषण गर्मी) को देखते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से अपनी सेहत का खास ख्याल रखने का आग्रह किया। उन्होंने अपील की कि लोग बिना वजह धूप में निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेटेड (शरीर में पानी की कमी न होने देना) रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
गर्मी से निपटने के लिए भारतीय रसोई के ‘देसी पेय’
पीएम मोदी ने गर्मी से राहत पाने के लिए भारतीय संस्कृति और पारंपरिक खान-पान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने हमारी रसोई में बनने वाले पारंपरिक और सेहतमंद विकल्पों का जिक्र करते हुए लोगों से इन्हें अपनाने को कह। आम पन्ना लस्सी और छाछ सत्तू का शरबत ‘फलों के राजा’ आम का सेवन करने की सलाह दी।
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने गर्मियों के सबसे लोकप्रिय फल ‘आम’ की विभिन्न किस्मों जैसे हापुस (अल्फांसो), दशहरी, लंगड़ा और केसर का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने आम से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि यह फल केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और बचपन की यादों का भी एक अहम हिस्सा है।
No Comment! Be the first one.