Land Scam Case: डिस्चार्ज याचिका खारिज, हेमंत सोरेन की बढ़ीं मुश्किलें
Hemant Soren Land Scam Case में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा कानूनी झटका लगा है। 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA की विशेष
Rajya Sabha Election 2026: परिमल नाथवानी ने भरा नामांकन, महागठबंधन ने भी दोनों सीटों पर जीत का किया दावा
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 में राजनीतिक मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने नामांकन दाखिल किया
नितिन नवीन झारखंड दौरा: रामगढ़ और बोकारो में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्पवर्षा
News Saga Desk नितिन नवीन झारखंड दौरा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामगढ़ और बोकारो जिले में भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय निर्मल महतो और स्वर्गीय छत्रु राम महतो को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। नितिन नवीन झारखंड दौरा के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे के दूसरे दिन रामगढ़ और बोकारो जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रांची से बोकारो जाने के क्रम में कई स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, जयघोष और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। नितिन नवीन झारखंड दौरा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सड़क किनारे बड़ी संख्या में समर्थक राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए मौजूद रहे। निर्मल महतो चौक पर स्वर्गीय निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि रामगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया। मांडू, गोला और चितरपुर में हुआ आत्मीय स्वागत नितिन नवीन झारखंड दौरा के दौरान मांडू के छतरपुर, गोला और चितरपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह भाजपा समर्थकों ने फूल बरसाकर और नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शा रहा था कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बना हुआ है। बोकारो के पेटरवार, जैनामोड़ और नया मोड़ में उमड़ा जनसैलाब बोकारो जिले के पेटरवार, जैनामोड़ और नया मोड़ में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्र हुए। कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। नितिन नवीन झारखंड दौरा के दौरान देखने को मिला कि पार्टी कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विशेष उत्साह है। स्वर्गीय छत्रु राम महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन ने स्वर्गीय छत्रु राम महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने छत्रु राम महतो के संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह ने खींचा ध्यान राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जगह-जगह पुष्पवर्षा, जयघोष और भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण पूरे कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, विधायक रौशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हमारे यूट्यूब चैनल पर जाए नितिन नवीन झारखंड दौरा भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रामगढ़ और बोकारो में हुए भव्य स्वागत ने यह संकेत दिया कि पार्टी कार्यकर्ताओं में नेतृत्व के प्रति उत्साह और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लगातार बढ़ रहा है।
टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, सूर्या बाहर, अय्यर बने कप्तान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
भारतीय क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई लहर देखने को मिली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम के साथ-साथ सितंबर में जापान में होने
झारखंड में ‘इंडिया गठबंधन’ में दरार, कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने पर भड़का JMM, हेमंत सोरेन ने बुलाई बैठक
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख सहयोगी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो
भारत लौटे CJP संस्थापक अभिजीत, दिल्ली में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का बहुचर्चित प्रदर्शन शुरू हो चूका है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके राजधानी पहुंच चुके हैं।
भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का किया ऐलान, तमिलनाडु चुनाव लड़ेंगे
भाजपा से इस्तीफा देने के बाद पूर्व तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। अन्नामलाई ने कहा कि उनका नया राजनीतिक आंदोलन आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगा। भाजपा छोड़ने के कारणों, तमिलनाडु की पहचान, संस्कृति और राज्य के अधिकारों पर अपने रुख को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की।
बीआईटी मेसरा ने खत्म किया झारखंड कोटा, इस सत्र में राज्य के छात्रों की सीटें गायब
झारखंड के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक बीआईटी मेसरा में इस बार दाखिले को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है।
खान सर कोचिंग विवाद में नया ट्विस्ट, फायरिंग का वीडियो आया सामने, गार्ड्स को पुलिस ने लिया हिरासत में
पटना के चर्चित कोचिंग संचालक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर पर कथित हमले का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है।
दिल्ली होटल अग्निकांड: इंटरव्यू देने गई बोकारो की बेटी सुरभि की मौत
सुरभि जैनामोड़ के एक प्रतिष्ठित परिवार से थीं और पढ़ाई में बेहद मेधावी मानी जाती थीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं।