IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, महिला टी20 विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया
IND-W vs AUS-W Women T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया। हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक के बावजूद टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई।
टी20 में भारत के 15वें कप्तान बने श्रेयस अय्यर, जानिए अब तक किन खिलाड़ियों ने संभाली कमान
भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 प्रारूप में नेतृत्व का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। सूर्यकुमार यादव के बाद अब श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है। आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू हो रही श्रृंखला में वह पहली बार इस प्रारूप में भारत की कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के 15वें कप्तान बन गए हैं।
चुनार में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी
जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय की ओर से शनिवार को तहसील परिसर चुनार में विपणन विकास सहायता (एससीएसपी) योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया
इंस्टाग्राम का नया फीचर लॉन्च, अब कैरोसेल की हर स्लाइड पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से अब कैरोसेल पोस्ट की हर स्लाइड पर अलग-अलग कैप्शन जोड़ा जा सकेगा। कंपनी ने इस फीचर को “कैरोसेल पर एकाधिक कैप्शन” नाम दिया है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 :इंग्लैंड VS क्रोएशिया लीड 4 -2
लुका मोड्रिक, जो अपना पांचवां वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, देश के लिए अपने 199वें मैच में क्रोएशिया की कप्तानी कर रहे हैं। हैरी केन ने दो गोल किए और इंग्लैंड ने बुधवार को क्रोएशिया पर 4-2 से जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप ग्रुप L अभियान की शुरुआत की।इंग्लैंड के कप्तान केन ने पहले हाफ में दो बार अपनी टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन क्रोएशिया ने मार्टिन बटुरिना और पेटार मूसा के ज़रिए दोनों बार वापसी की; इसके बाद जूड बेलिंगहम और मार्कस रैशफोर्ड ने थॉमस ट्यूशेल की टीम की जीत के साथ शुरुआत पक्की की।
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
NEWS SAGA DESK खूंटी :- सामाजिक कार्यकर्ता Dilip Mishra ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर खूंटी सहित झारखंड के सभी जिलों में 15 से 20 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनात रहने से पुलिसकर्मियों के स्थानीय लोगों के साथ निकट संबंध विकसित हो जाते हैं, जिससे प्रशासनिक निष्पक्षता और कार्यकुशलता प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्थानांतरण प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए आवश्यक है। दिलीप मिश्रा ने यह भी कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं में असमानता है। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से तैनात कर्मियों को सिटी अलाउंस और अन्य आर्थिक लाभ नहीं मिल पाते, जिससे उनके मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मुख्य सचिव और वित्त विभाग के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य के अन्य विभागों में तीन वर्ष से अधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापित कर्मियों के स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है, लेकिन पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही जगह कार्यरत कर्मियों के मामले में ऐसी पहल नहीं दिखती। पत्र में उन्होंने राज्य सरकार से पुलिस विभाग में भी समान और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी और निष्पक्ष बन सकेगी।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन बारियातू रोड स्थित एक होटल में आयोजित Organ & Tissue Donation विषयक कार्यशाला में हुए सम्मिलित।
अंगदान कई व्यक्तियों के जीवन की नई शुरूआत बन सकती है। अंगदान के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता आवश्यक मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि Organ & Tissue Donation का विषय महत्वपूर्ण है। इसके लिए लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है। इसके कानूनी पहलुओं को भी जानने होंगे। Organ & Tissue Donation के लिए राज्य सरकार भी पहल कर रही है। अंगदान कई अन्य व्यक्तियों के जीवन की नई शुरूआत बन सकती है। लोगों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियाँ ला सकता है। अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार, स्वास्थ्य संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा आम लोगों को मिलकर कार्य करनी चाहिए। मुख्यमंत्री आज बारियातू रोड स्थित एक होटल में मोहन फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘Best Practices in Organ & Tissue Donation कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन कर संस्थान ने एक अच्छी पहल की है। स्वस्थ समाज के निर्माण को लेकर राज्य सरकार भी गंभीरता से कार्य कर रही है। अस्पतालों में किसी व्यक्ति की मृत्यु उपरांत उनके परिवारवालों से बातचीत की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान मानवता, संवेदनशीलता, करुणा और सामाजिक उतरदायित्व का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित चिकित्सा प्रणाली है। चिकित्सा जगत में बड़े पैमाने पर तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। रोबोटिक ऑपरेशन हो रहे हैं। लिवर, किडनी का प्रत्यारोपण हो रहा है। झारखंड सरकार भी स्वस्थ झारखंड निर्माण के दिशा में सकारात्मक कार्य कर रही है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, मणिपाल ऑर्गन शेयरिंग के कंट्री हेड कर्नल अवनीश, मोहन फाउंडेशन के कंट्री हेड श्रीमती ललिता रघुराम, क्रिटिकल केयर मणिपाल के अध्यक्ष डॉ० विजय कुमार मिश्रा, कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के संस्थापक निदेशक डॉ० बी० कश्यप सहित गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।
झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से दिया इस्तीफा
राज्य की सियासत और कानूनी गलियारों में बड़ी खबर आई है। झारखंड सरकार के महाधिवक्ता (Principal Legal Advisor) राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया
जबलपुर में व्यापारी से दो लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार
माढ़ोताल थाना क्षेत्र में इंदौर से उधारी की रकम वसूलने आए एक व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से एक लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो दुपहिया वाहन और एक चाकू बरामद किया है।
झारखंड में स्कूलों और विश्वविद्यालयों में APAAR ID अनिवार्य, डेटा मिसमैच बना बड़ी चुनौती
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत छात्रों के लिए शुरू की गई ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (APAAR) ID को झारखंड के स्कूलों और विश्वविद्यालयों में तेजी से लागू किया जा रहा है। राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत APAAR ID बनाने का लक्ष्य दिया गया है।