तिस्ता कैनाल में डूबने से दो किशोरों की मौत, इलाके में शोक

NEWS SAGA DESK

सिलीगुड़ी :- सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी-गाजोलडोबा तिस्ता कैनाल रोड स्थित पारोमुंडा इलाके में मंगलवार दोपहर नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीप विश्वास और कृष्ण मंडल के रूप में हुई है। दोनों अंबिकानगर क्षेत्र के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, चार दोस्त साइकिल से नहाने के लिए सब-कैनाल पहुंचे थे। नहाते समय दीप विश्वास और कृष्ण मंडल पानी में उतरे, लेकिन कुछ ही देर बाद वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद अन्य दोस्तों ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद दोनों किशोरों के शव पानी से बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More News

नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का लोक भवन घेराव, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

रांची में मंगलवार को युवा कांग्रेस के बैनर तले नीट पेपर लीक मामले और विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों की...

Read More