गिरिडीह में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में तेज़ी
गिरिडीह। जिले के धनवार थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 62 वर्षीय शांति देवी, पत्नी गंगा सिंह, के रूप में हुई है।
घाटशिला उपचुनाव: चौथे राउंड के बाद झामुमो के सोमेश सोरेन को बढ़त
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में चौथे राउंड के बाद झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने बढ़त बना ली है।
घाटशिला उपचुनाव: तीसरे राउंड के बाद भी जेएमएम के सोमेश सोरेन आगे, बीजेपी दूसरे स्थान पर
जमशेदपुर। घाटशिला उपचुनाव की मतगणना जारी है और तीसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भी जेएमएम उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन बढ़त बनाए हुए हैं।
इतिहास में 15 नवंबर : भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस
15 नवंबर भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन 1875 में रांची ज़िले के उलीहातू गांव में भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था।
घाटशिला उपचुनाव: मतगणना जारी, दोपहर तक तय होगा विजेता
पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में शुरू हुई। सुबह आठ बजे गिनती शुरू होते ही परिसर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में ट्रैफिक प्लान लागू, 15-16 नवंबर को कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद
रांची | झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। रांची पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह कदम समारोह में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
केतारी बागान फ्लाईओवर से जाम से मिलेगी राहत, एक भी मकान नहीं टूटेगा – संजय सेठ
रांची | केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि केतारी बागान में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पूरी तरह जनसुविधा को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस परियोजना में एक भी मकान नहीं टूटेगा और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बाबूलाल मरांडी ने मांगी एनआईए जांच – सुजीत सिन्हा और पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता गठजोड़ पर उठाए गंभीर सवाल
रांची | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि झारखंड में अपराध, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण का गहरा गठजोड़ चल रहा है। उन्होंने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के बीच कथित गठजोड़ की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की है।
झारखंड में गठबंधन की रणनीति पर चर्चा: सीएम हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और मंत्री इरफान अंसारी
रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। यह बैठक राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर केंद्रित रही।
झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी तेज़, रजत जयंती वर्ष को भव्य रूप देने की तैयारी में राज्य सरकार
रांची | झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है और राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने की पूरी तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 15 नवम्बर को मनाए जाने वाले राज्य स्थापना दिवस को ‘रजत जयंती वर्ष’ के रूप में भव्य आयोजन के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।