पलामू: नवजात का कटा सिर मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही धड़ की खोज
पलामू : पलामू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के टेढ़वा पूल श्मशान के पास से पुलिस ने एक नवजात बच्चे का कटा हुआ सिर बरामद किया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मौसम अपडेट: झारखंड में 1 नवंबर तक बरसात, फिर बढ़ेगी ठंड
चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का प्रभाव झारखंड में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, तूफान के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में 1 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
एसआईआर को लेकर सीईओ की समीक्षा बैठक, पैतृक मैपिंग कार्य तेजी और त्रुटिरहित पूरी करने का निर्देश
रांची | झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को कम से कम दस्तावेज देने पड़ें, इसके लिए 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की पैतृक मैपिंग का कार्य तेजी और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जाए।
लायंस क्लब बाघमारा सेन्टेनियल ने किया गौ पूजन, गोपाष्टमी महोत्सव में दिया एक हजार रुपये का दान
बाघमारा | लायंस क्लब बाघमारा सेन्टेनियल के द्वारा गुरुवार को श्री श्री बालाजी महाराज का अखण्ड सवालाख हनुमान चालीसा पाठ के साथ गंगा गोशाला कतरास में 106 वा आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव झण्डोतोलन गौ पूजन एवं गुरु पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की।
बाघमारा एवं बरोरा में चोरो का आतंक, लगातार हो रही चोरी, पुलीसिया करवाई विफल
बाघमारा | बाघमारा एवं बरोरा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार विद्धि देखने को मिल रही है। चोरों ने एक के बाद एक बंद आवास को बड़ी आसानी से निशाना बना रहे है। वही लोगो का कहना है की क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस चोरो को पकड़ने में विफल साबित हो रही है।
गुमला: मेला देखकर लौट रहे परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत
गुमला : गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। हादसा लोएंगा मोड़ के पास शाम करीब 6 बजे हुआ। मृतकों की पहचान शिवनन्दन सिंह (14), दशरथ सिंह (35) और बबलू सिंह के रूप में हुई है। तीनों सुरहू नावाटोली (कामडारा) के निवासी थे।
बरगद की डाल गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, माता-पिता गंभीर रूप से घायल
पलामू । पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मोगलजन स्कूल के पास सड़क से गुजर रहे बाइक सवार एक परिवार पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर पड़ी। हादसे में 32 वर्षीय सुरेंद्र मेहता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
जमशेदपुर लाठीचार्ज विवाद: मधु कोड़ा और डीसी के बीच तीखी नोकझोंक, आदिवासी संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर: जमशेदपुर में पुलिस लाठीचार्ज मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और कई आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त (डीसी) चंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व सीएम और डीसी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
29 नवंबर को 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 नवंबर को सहायक आचार्य सहित राज्य के 10 हजार अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौपेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के नौ हजार सहायक आचार्यों के साथ-साथ झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 342, कार्मिक, उद्योग, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
शराब घोटाला केस: एसीबी ने IAS मनोज कुमार से चार घंटे तक की पूछताछ
शराब घोटाला मामले में कार्रवाई तेज करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को तत्कालीन उत्पाद सचिव और वर्तमान समाज कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार से पूछताछ की।