इरफान अंसारी ने रिम्स में बुंडू हाइवे दुर्घटना में घायल मरीजों के परिजनों से की मुलाकात
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती बुंडू हाइवे दुर्घटना में घायल मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
पाकुड़: पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका, छह पर केस दर्ज
पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने पत्थर व्यवसायी मगबूल शेख उर्फ शेखू (45 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, रात में मगबूल शेख अपने घर के पास स्थित एक चाय दुकान पर चाय पीने गए थे। बारिश शुरू हो जाने से वे वहीं रुक गए। देर रात जब बारिश थमी और वे घर लौटने लगे, तभी पहले से घात लगाए छह लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक हमलावर ने उनकी पीठ में गोली मार दी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े।
सऊदी अरब में गोलीबारी की चपेट में आए झारखंड के युवक की मौत
रांची : सऊदी अरब में रोज़गार के लिए गए झारखंड के युवक विजय कुमार महतो (26) की गोली लगने से मौत हो गई। वह गिरिडीह ज़िले का निवासी था। यह हादसा 16 अक्टूबर को तब हुआ, जब विजय सऊदी पुलिस और जबरन वसूली करने वाले अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि उसे पुलिस की गोली गलती से लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रांची: नामकुम में बी-फार्मा छात्र मृत पाया गया, कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद
रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिरखाटोली सदाबहार चौक में बी-फॉर्मा फाइनल ईयर के छात्र नितिश कुमार वैद्य (24) का शव उसके किराए के कमरे से बरामद किया गया। नितिश पलामू जिले के जपला क्षेत्र का रहने वाला था और राजाउलातू स्थित वाइबीएन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था।
सड़क हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम किया
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कालाझोर के पास 22 अक्टूबर की शाम हुए सड़क हादसे में घायल हुई चार वर्षीय बच्ची सीमा मुर्मू ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका इलाज पश्चिम बंगाल के जंगीपुर स्थित बासमती अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार सुबह जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया।
मुख्यमंत्री को ‘बाबा ए झारखंड’ पुस्तक भेंट की गई
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के सदस्य डॉ० जमाल अहमद ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्मृति-शेष दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन के संघर्ष एवं जीवन पर लिखी पुस्तक “बाबा-ए-झारखंड” सप्रेम भेंट की।
कतरास में जमीन धंसने से घर में दरारें, लोगों में दहशत; बीसीसीएल अधिकारियों ने किया निरीक्षण, जांच की मांग तेज
बाघमारा | बीसीसीएल एरिया 3 अंतर्गत कतरास छताबाद स्थित अटल क्लीनिक के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक घर में अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन और दीवारों में दरार आ गई। इस अप्रत्याशित घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घर के अंदर मौजूद लोगों को किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई है, लेकिन भय के कारण सभी लोग घर से बाहर निकल आए। आस-पास के अन्य घरों में भी लोग भय के कारण सतर्क हैं।
नक्सल उन्मूलन में झारखंड पुलिस की ऐतिहासिक सफलता, 14 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय दक्षता पदक
रांची | झारखंड पुलिस की वीरता और कार्यकुशलता को एक बार फिर बड़ा सम्मान मिला है। राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान में विशेष भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमोल वेणुकांत होमकर को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। उनके साथ झारखंड पुलिस के 13 अन्य अधिकारियों और जवानों को भी इस पदक से नवाजा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दक्षता पदक की घोषणा कर दी है।
अफ्रीका के ट्यूनीशिया में झारखंड के 48 मजदूर फंसे, सीएम ने दिए मदद के निर्देश
रांची । अफ्रीका के ट्यूनीशिया में झारखंड के 48 प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। ये सभी हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिलों के रहने वाले हैं। मजदूरों ने वीडियो संदेश जारी कर बताया कि कंपनी ने पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं दिया, जिससे उनके सामने खाने-पीने तक का संकट खड़ा हो गया है।
चाईबासा में BJP नेताओं का विरोध, JMM ने लगाया शांति भंग की साजिश का आरोप
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर कोल्हान की शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चाईबासा में निकले जुलूस में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। इसके बाद पोस्ट ऑफिस चौक पर चारों नेताओं का पुतला दहन किया गया।