झारखंड में गुलाबी ठंड की दस्तक, शाम की ठिठुरन बढ़ी
झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है और अब गुलाबी ठंड महसूस की जाने लगी है। शाम ढलते ही कंपकंपाती हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। दिन में खिली धूप राहत दे रही है, लेकिन शाम होते ही बाजार-घरों में स्वेटर और जैकेट पहनने की जरूरत पड़ने लगी है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा विश्वजीत उर्फ विशु चक्रवर्ती – देसी पिस्टल-दो जिंदा गोली बरामद
बाघमारा | बाघमारा थाना क्षेत्र के बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समीप अगस्त माह में मंदरा के मुखिया पति शंकर बेलदार को गोली मारने से जुड़े मामले के नामजद आरोपी विश्वजीत चक्रवर्ती उर्फ विशु (तेलोटांड़) को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था.
बीसीसीएल कर्मचारी अंतु कुमार नोनिया की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने मुआवजे और नौकरी की मांग पर किया प्रदर्शन — प्रबंधन ने पत्नी को दी प्रोविजनल नियुक्ति
बाघमारा | बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के एबीओसीपी कार्यालय में क्लर्क पद में कार्यरत 42 वर्षीय अंतु कुमार नोनिया की मौत रविवार को देर रात अशर्फी अस्पताल में हो गयी। वह बरोरा का रहने वाला था उनके दो पुत्री और एक पुत्र है। बताया जाता है की 26 सितंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक उनका तबियत खराब हो गया था।
झारखंड की कृषि मंत्री ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, बीडीओ और सीओ सहित कई कर्मी अनुपस्थित
रांची | झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
रांची एसएसपी ने विभिन्न इलाकों का किया औचक निरीक्षण, दो थाना प्रभारियों से मांगा स्पष्टीकरण
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन रविवार की देर रात राजधानी की विधि-व्यवस्था का निरीक्षण करने अचानक सड़कों पर निकले। एसएसपी के औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को नहीं थी। निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ओरमांझी और पिठोरिया के थाना प्रभारियों से एसएसपी ने स्पष्टीकरण मांगा है।
संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा को लेकर निकली कलश यात्रा
बाघमारा | जमुआटांड शास्त्री नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा को लेकर आज भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंडप परिषर से निकल कर सायर बांध पहुंची। जहां विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 251 कलशों में जलाभरण किया गया।
बाबूलाल मरांडी का आरोप: झारखंड में अवैध गतिविधियाँ सरकार के संरक्षण में
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है।
रामगढ़ में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया, माहौल तनावपूर्ण
रामगढ़ : रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के तिरला कल्याणपुर गांव में एक आदिवासी परिवार द्वारा ईसाई धर्म अपनाने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। समुदाय के लोगों ने इस धर्मांतरण पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
झारखंड में ‘मोंथा’ तूफान का असर खत्म, मौसम साफ; तापमान में गिरावट के साथ सर्दी की दस्तक
झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का प्रभाव अब लगभग समाप्त हो चुका है। दो दिनों से जारी लगातार बारिश थम गई है और शनिवार की सुबह राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप निकल आई।
बुंडू में आदिवासी समाज का विशाल प्रदर्शन, कुड़मी समाज को ST सूची में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध
रांचीः जिला के बुंडू में शुक्रवार को संपूर्ण आदिवासी समाज, पांच परगना क्षेत्र इकाई के तत्वावधान में विशाल आदिवासी जनआक्रोश महारैली का आयोजन किया गया. रैली की शुरुआत एदेलहातु मुंडा मैदान से हुई, जो बुंडू टोल गेट से निकलकर नगर क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग- 33 होते हुए अनुमंडल कार्यालय परिसर के सामने पहुंची, जहां इसका समापन हुआ.