हमीरपुर हादसा: मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिवार को 5 लाख सहायता

News Saga Desk

लखनऊ| हमीरपुर हादसे काे लेकर मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवाराें की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने को कहा है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और हर तीन घंटे में स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने मुआवजा वितरण, राहत शिविरों, बचाव अभियान और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने को भी कहा गया है, ताकि आमजन तक सही और समयबद्ध सूचना पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

हादसे में छह मजदूराें की माैत हाे गई और अभी कुछ और मजदूराेे के दबे हाेने की आशंका के चलते बचाव कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने मृतकाें के परिजनाें काे सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता पहुंचाने के निर्देश अधिकारियाें काे दिए हैं।

 इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर रात कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से भारी तबाही का भी संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन करने और राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Read More News

Read More